फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के मंदिर पर अभिनेता ने बोली ऐसी बात तो भड़कीं मालिनी अवस्थी, कहा- 'इनके मन में दबी बैठी नफरत...'

Sat, 22 Feb 2020 07:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malini Awasthi, Zeeshan Ayyub - फोटो : amar ujala
बॉलीवु़ड अभिनेता जीशान अय्यूब फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा प्रतिक्रिया देते रहते हैं। बीते दिनों जीशान अय्यूब सीएए और एनआरसी का विरोध करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। इस बार वह उत्तर प्रदेश में मंदिर बनाने पर टिप्पणी करने की वजह से चर्चा में है। उनकी इस टिप्पणी की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी ने आलोचना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
zeeshan ayyub - फोटो : social media
जीशान अय्यूब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पहले उत्तर प्रदेश को नर्क बना रहे हैं, फिर मंदिर बना के ठीक करेंगे।' जीशान अय्यूब के इस ट्वीट पर गायिका मालिनी अवस्थी पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इनके मन में दबी बैठी नफरत और असहिष्णुता इनके ट्वीट पर उतर आई है. भाषा देखिये, विचार देखिये, और ये एक कलाकार हैं।' मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मालिनी अवस्थी - फोटो : file photo
आपको बता दें कि मालिनी अवस्थी हिंदी भाषा की मशहूर गायिका हैं। वह अवधी, बुंदेली भाषा और भोजपुरी भाषा में गाती हैं। मालिनी अवस्थी ठुमरी और कजरी से भी लाखों दर्शकों के दिलों की जीत चुकी हैं। पद्म श्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली हैं। उनके पति वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनीश अवस्थी हैं। वहीं बात करें जीशान अय्यूब की तो उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। 

4 of 5
मालिनी अवस्थी - फोटो : SELF
जीशान ने 'रईस', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका', 'ट्यूबलाइट', 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों की फिल्मों में काम किया है। बीते दिनों जीशान अय्यूब  NRC और नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zeeshan ayyub - फोटो : file photo
जीशान अय्यूब ने छात्रों के प्रदर्शन को सही बताया था। उन्होंने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया। जीशान अय्यूब ने ट्वीट में लिखा था- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा-  #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।

पढ़ें: काम्या पंजाबी नेे शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीपिका को कॉपी करती आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें