नूरजहां
- फोटो : Social media
यहां देखें उनका शानदार करियर
भारत में रहते हुए नूरजहां ने 'खानदान', 'नौकर', 'जुगनू', 'दुहाई', 'दोस्त', 'बड़ी मां' और 'विलेज गर्ल' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसी बीच नूरजहां ने गाना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्म 'गुल ए बकावली' के लिए अपना पहला गाना 'साला जवानियां माने और पिंजरे दे विच' रिकार्ड किया था। वहीं, पाकिस्तान जाने के बाद नूरजहां ने 'गुलनार', 'फतेखान', 'लख्ते जिगर', 'इंतेजार', 'अनारकली', 'परदेसियां', 'कोयल' और मिर्जा गालिब जैसी फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साल 1963 में उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने इंडस्ट्री में रहते हुए 10 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे।