फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस पर लगा ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप, पुलिस ने कोच्चि से किया गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2018 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aswathy Babu
मलयालम टीवी और फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस अश्वथी बाबू को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अश्वथी बाबू के साथ उनके ड्राइवर को भी कोच्चि से गिरफ्तार किया गया है। अश्वथी पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।
विज्ञापन

2 of 4
Aswathy Babu
त्रिकक्करा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया, "अश्वथी और उनके ड्राइवर को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे यहां अपने आवास के नजदीक एक ग्राहक को एमडीएमए नामक मादक पदार्थ देने का इंतजार कर रहे थे।"
विज्ञापन

3 of 4
अश्वथी बाबू
अधिकारी ने बताया, "अश्वथी बाबू की गिरफ्तारी दर्ज की गई है और इस मामले में और विवरण जुटाने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू की गई है। एमडीएमए आमतौर पर देर रात की पार्टियों में लिया जाता है। पुलिस ने कहा कि रविवार की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
अश्वथी बाबू
बता दें अश्वथी तिरुवनंतपुरम से हैं और उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें