फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने अब पहन ली ऐसी ड्रेस, ब्रिटेन की राजकुमारी से जुड़ा है कनेक्शन

Sat, 10 Mar 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अपने फैशन सेंस और ड्रेसस की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने कपड़ों और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा मशहूर रही हैं। मलाइका किसी भी इवेंट में पहुंचें लेकिन उनकी ड्रेस पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं और इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार उन्होंने एक इवेंट के लिए ऐसी ड्रेस पहनी जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिट फिगर और फैशनेबल कपड़ों के लिए जानी जाती हैं। मलाइका हाल ही में एक ऐसी ड्रैस पहने हुए नजर आईं जिसकी कीमत सुन लोग हैरान रह गए। उन्होंने गुची की एक शॉर्ट ड्रैस पहनी थी। यह ब्लैक और ग्रै पैटर्न की शॉर्ट ड्रेस थी। खबर है कि इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख 61 हजार रुपए है।
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि मलाइका जैसी यह ड्रेस ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडिलटन भी पहन चुकी हैं। उन्होंने यह महंगी ड्रेस पिछले साल पहनी थी। मलाइका अक्सर अपने हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि मलाइका कुछ समय पहले एमटीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल सीजन 3' में जज के रूप में नजर आई थीं। वह इस शो के दौरान भी अपनी एक ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं। इसके अलावा मलाइका कुछ समय पहले एक फेमस मैगजीन के लिए करवाए गए बोल्ड फोटोशूट के लिए भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें