फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में कुछ ऐसे नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

Sat, 10 Mar 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हालांकि सलमान खान कितने भी व्यस्त रहें पर अपने दोस्तों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में सलमान खान अपने एक खास दोस्त की शादी में पहुंचे थे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अपने सारे काम छोड़कर सलमान खान, श्वेता कौशिक और बॉब की शादी में शामिल हुए थे। शादी समारोह में मौजूद सलमान खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
सभी फोटोज में सलमान के चेहरे पर मुस्कुराट दिखाई दे रही है। सलमान इस शादी में ब्लैक सूट में नजर आए थे। यह शादी 8 मार्च 2018 यानि महिला दिवस के दिन हुई थी। आपको बता दें कि हाल ही में सलमान ने 'रेस 3' की शूटिंग खत्म की है और इसके बाद वह फिल्म 'दबंग 3' की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान के साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। अकेले नहीं हैं। सलमान ने अपने ट्वीट पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि वह ऐसे ही लोगों की कुछ खास कहानियां अपने फैंस के साथ सांझा करेंगे। वहीं बींग ह्यूमन इस बारे में जल्द ही सारी जानकारी देगी।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें