अक्सर किसी भी फिल्म या टीवी शो की मीडिया कॉन्फ्रेंसों में विवादित सवाल अंत में पूछे जाते हैं। पिछले दिनों भी यही हुआ। जब इंडियाज गॉट टेलेंट के सातवें संस्करण की कॉन्फ्रेंस में मलाइका अरोड़ा से आखिर में अरबाज खान के साथ वैवाहिक जीवन खत्म होने पर सवाल किया गया।
विज्ञापन
तलाक के सवाल पर खफा हुईं मलाइका अरोरा
2 of 7
एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मलाइका को उम्मीद थी कि ऐसा सवाल होगा। वह अभी तक इस मुद्दे पर खामोश हैं। पिछले कुछ मौकों पर भी यह सवाल उनसे हुआ है।
विज्ञापन
तलाक के सवाल पर खफा हुईं मलाइका अरोरा
3 of 7
इस बार मलाइका शो में अपने साथी जजों करन जौहर और किरण खेर के साथ मिल कर जो कदम उठाया, वह चौंकाने वाला है। तीनों ने ही कार्यक्रम के बाद मीडिया से अलग-अलग होने वाली बातचीत न करने का फैसला किया। आम तौर पर कॉन्फ्रेंस के बाद सितारे बातचीत करते हैं।
तलाक के सवाल पर खफा हुईं मलाइका अरोरा
4 of 7
कॉन्फ्रेंस में जैसे ही मलाइका से सवाल हुआ तो वह कुछ बोलतीं इससे पहले ही करन जौहर कूद पड़े और बोले कि ऐसे सवाल न पूछें। मलाइका और किरण खेर उन्हें देखती रहीं। इसके बाद मलाइका के साथ मिलकर करन और किरण ने फैसला किया कि वह कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे मीडिया से ही बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
तलाक के सवाल पर खफा हुईं मलाइका अरोरा
5 of 7
आयोजकों ने मीडिया से कहा था कि कॉन्फ्रेंस के बाद शो के जजों से उनकी अलग से बातचीत कराई जाएगी। उधर, मलाइका, करन और किरण कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद तेजी से होटल से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
तलाक के सवाल पर खफा हुईं मलाइका अरोरा
6 of 7
आश्चर्य की बात है कि कि तीनों जजों के इस रवैये पर आयोजकों ने कोई आपत्ति नहीं की। क्या जजों के साथ चैनल का अनुबंध नहीं है कि वह प्रमोशनल कार्यक्रमों में पूरा सहयोग करेंगे?