फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी में फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स ने किए ऐसे भद्दे कमेंट्स

Sat, 26 May 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपनी बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यही नहीं कुछ यूजर्स ने तो उन पर भद्दे कमेंट्स भी किए।
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora
तस्वीरों में मलाइका पानी के अंदर नजर आ रही हैं। उन्होंने चार तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। वहीं एक तस्वीर में उन्होंने दोनों हाथ से हार्ट का शेप बनाया है। मलाइका हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं लेकिन कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
एक यूजर ने कमेंट किया- एक मां बिकिनी पहनकर इंस्टा पर तस्वीर कैसे शेयर कर सकती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- टीनएजर की तरह बर्ताव न करें। फैंस के लिए सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां वो अपनी बातें सेलिब्रिटीज तक पहुंचा जा सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये माध्यम ट्रोल करने का जरिया बनता दिख रहा है। ज्यादातर सेलिब्रिटीज ऐसे ट्रोल करने वालों को जवाब देना पसंद नहीं करते हैं। 

4 of 5
malaika arora arjun kapoor
वहीं पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के डिवोर्स के लिए भी अर्जुन कपूर को जिम्मेदार बताया जाता है। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz and Malaika
खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर सलमान खान के अर्जुन कपूर के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। अरबाज-मलाइका के तलाक के लिए भी सलमान, अर्जुन को जिम्मेदार मानते हैं। कभी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने वाले अर्जुन और सलमान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा था जो सोनम के रिसेप्शन का था। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें