फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका से नहीं सही जा रही दूरी, अरबाज के पास लौटने को बेताब!

Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अरबाज खान और मलाइका की 18 साल की शादी जब लग रहा था कि बिल्कुल खत्म हो गई है, तो एक अच्छी खबर खान परिवार से आई है. कुछ महीने पहले अरबाज का घर छोड़कर मायके चली गईं मलाइका को अब अरबाज की याद सता रही है। उनसे पति से दूर नहीं रहा जा रहा है इसलिए वो फिर से अरबाज के पास लौटना चाहती हैं।
विज्ञापन

अरबाज खान के पास लौटना चाहती हैं मलाइका

2 of 5
- फोटो : gettyimages
सलमान के भाई और अपने पति अरबाज से मलाइका के रिश्ता तोड़ने की खबरें पिछले साल से सुर्खियों में हैं। मगर सलमान की शादी के मौके पर उल्टी-सीधी बातें न बनें, इसलिए मलाइका ने फैसला किया है कि वह फिर से अपने घर लौट जाएंगी। छह महीने पहले मलाइका ने घर छोड़ दिया था और अरबाज से उनके ब्रेक-अप की दुनिया भर में चर्चा हुई।
विज्ञापन

अरबाज खान के पास लौटना चाहती हैं मलाइका

3 of 5
हालांकि ससुराल के साथ मायके वालों ने भी मलाइका को समझाया परंतु वह नहीं मानीं और अरबाज से अलग रहने का फैसला किया। उधर, अरबाज ने हमेशा कहा कि वह मलाइका के साथ रहना चाहते हैं परंतु मलाइका ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय ले लिया।

अरबाज खान के पास लौटना चाहती हैं मलाइका

4 of 5
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि सलमान की शादी की खबरों के बीच मलाइका ने अपनी मां जॉयस और बहन अमृता अरोड़ा से लंबी बातचीत करके फैसला लिया कि वह भी अरबाज के साथ अपने रिश्ते को एक मौका और देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबाज खान के पास लौटना चाहती हैं मलाइका

5 of 5
कुछ मुद्दों पर अरबाज से बातचीत करने के बाद मलाइका जल्द ही वापस उनके साथ रहने आ सकती हैं। अब देखना है कि खान परिवार की ये बहू कब ससुराल वापस आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें