फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से पहले इन दो एक्टर्स को ऑफर हुई थी दबंग, भाई अरबाज ने किया रिवील

Tue, 23 Jul 2019 05:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट की शूटिंग जारी है। फिल्म में सलमान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुपरहिट सीरीज के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। ये फिल्म पहले इन एक्टर्स को ऑफर हुई थी लेकिन उनके मना करने के बाद ही ये फिल्म सलमान खान के खाते में आई।
विज्ञापन

2 of 6
इरफान खान और रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल 20 दिसंबर को दबंग 3 रिलीज होगी। लेकिन सलमान खान की सुपरहिट सीरीज पहले रणदीप हुड्डा और इरफान खान को ऑफर हुई थी। इस बात की जानकारी सलमान के भाई अरबाज खान ने दी।
विज्ञापन

3 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
दरअसल मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज ने बताया कि दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने चुलबुल पांडे के लिए इरफान खान या फिर रणदीप हुड्डा को लेकर प्लान किया था। लेकिन बात नहीं बन पाई।

4 of 6
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
अरबाज बताते हैं कि जब अभिनव ने उन्हें 'मक्खी' का किरदार ऑफर किया तो उन्होंने अभिनव से पूछा कि वो चुलबुल का किरदार उन्हें ऑफर क्यों नहीं कर रहे तो उन्होंने कहा कि तुम मक्खी के किरदार में जमोगे और साथ ही साथ इस किरदार के लिए रणदीप हुड्डा या इरफान खान सही च्वाइस होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
dabangg
इसके बाद अरबाज ने उन्हें फिल्म को प्रोड्यूस करने देने का ऑफर दिया और इरफान- रणदीप से बात नहीं बनने के बाद सलमान को फिल्म में लेने की सलाह दी। अरबाज की इस सलाह को अभिनव ने तुरंत मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dabangg 3 - फोटो : social media
बता दें कि जहां दबंग से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो वहीं इस बार दबंग 3 से साईं मांजरेकर बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महेश मांजरेकर की बेटी साईं छोटे चुलबुल पांडे से रोमांस करती नजर आ सकती हैं। दरअसल फिल्म में प्रीक्वल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें