फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सहित इन 7 हीरोइनों ने चुना छोटी उम्र का पार्टनर, एक का ब्वॉयफ्रेंड तो है 12 साल छोटा

Tue, 23 Jul 2019 06:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Malaika, Aishwarya and Sushmita Sen - फोटो : file photo
ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सुष्मिता की रोहमन और दोनों बेटियों के साथ अमेरिका में छुटि्टयां मनाते तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें सुष्मिता और रोहमन हाथों में हाथ डाले अमेरिका की सड़कों पर घूमते दिखे थे। अब सुष्मिता ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। सुष्मिता और रोहमन का अफेयर इस वजह से भी लाइमलाइट में बना हुआ है क्योंकि सुष्मिता रोहमन से उम्र में बड़ी है। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं। जानिए बॉलीवुड के 6 कपल के बारे में जिसमें एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड या पति से उम्र में ज्यादा बड़ी हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के बीच भी उम्र का फासला अधिक है। इन दोनों की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस से प्रियंका उम्र में 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका ने हाल ही में मियामी बीच पर बर्थडे पर मनाया। जश्न के बाद प्रियंका की एक और तस्वीर आई जिसमें वह पति निक जोनस और मां के साथ सिगार के कश लगाती हुई दिखाई दीं। 
विज्ञापन

3 of 7
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। दोनों का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क घूमने गए थे।

4 of 7
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram
सोहा अली खान और कुणाल खेमू में भी उम्र का फासला अधिक है। सोहा उम्र में कुणाल खेमू से 4 साल बड़ी हैं। सोहा और कुणाल ने साल 2015 में शादी की थी। कुणाल खेमू और सोहा अली खान आखिरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर '99' फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले 'ढूंढते रह जाओगे' फिल्म में भी स्क्रीन शेयर की थी। काम की बात करें तो सोहा अली खान आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' फिल्म में थीं तो वहीं कुणाल 'सिंबा' फिल्म में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Farah and Shirish - फोटो : file photo
फराह खान उम्र में पति शिरीष कुंदर से बड़ी हैं। फराह खान 54 साल की हैं जबकि शिरीष 46 साल के हैं। यानी कि फराह शिरीष से उम्र में 8 साल बड़ी हैं। इन दोनों ने शादी साल 2004 में की थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। यह कपल बॉलीवुड का सबसे परफेक्ट कपल कहा जाता है। यह दोनों अक्सर एक साथ किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी में एक साथ नजर आते हैं। ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं। ऐश्वर्या की उम्र 45 है जबकि अभिषेक 43 साल के हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karan bipasha - फोटो : file photo
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु में भी उम्र का फासला अधिक है। बिपाशा उम्र में करण से 4 साल बड़ी हैं। बिपाशा की उम्र 38 है जबकि करण 34 के हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। इस वक्त करण सिंह ग्रोवर एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें