फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika-Arjun: क्या अर्जुन कपूर से शादी नहीं करना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- 'अभी तैयार नहीं हूं'

Sun, 02 Oct 2022 03:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। वहीं, फैंस भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन अभी मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर संग शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा से इंटरव्यू में शादी से जुड़ा सवाल किया गया, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक दबाव है। इसे सही कारणों से करें। कई बार माता-पिता आपको मजबूर करते हैं। अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो यह खूबसूरत है। जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।

 यह भी पढ़ें:- Anaya Soni: ‘मेरे साईं’ फेम अभिनेत्री की किडनी फेल होने के बाद हालत गंभीर, इलाज के लिए पैसे न होने से परेशानी
 
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सिर्फ अर्जुन से जुड़ी हुई नहीं हूं बल्कि वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उसके प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है। अर्जुन मुझसे मिलते हैं और वह मुझे समझते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। मैं हर चीज के बारे में बात कर सकती हूं। मैं सिर्फ अर्जुन के आसपास हो सकती हूं।'

यह भी पढ़ें:- Drishyam 2: रिलीज से पहले 'दृश्यम 2' के मेकर्स ने दी लोगों को बड़ी सौगात, इस तरह आधे दाम पर देख सकते हैं फिल्म
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, मलाइका अरोड़ा से एक इंटरव्यू में अरबाज खान के साथ रिश्ते पर भी सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके और अरबाज के बीच काफी अच्छी समझ है। यह समझ तब से और अच्छी हो गई है, जब से दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि अरबाज और उनके बीच की दोस्ती क्या बनी रहेगी? इस पर उन्होंने कहा, 'हमारी आपसी समझ काफी अच्छी है। हम काफी परिपक्व हैं। वह शानदार शख्स हैं। मैं सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें