फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा- 'मेरा सनशाइन'

Fri, 26 Jun 2020 07:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन को बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसी बीच सभी को इंतजार था किसी खास की विश का। ये खास व्यक्ति हैं अर्जुन कपूर की करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा। लेकिन अब वो इंतजार खत्म हो चुका है। मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर की दो तस्वीरें साझा की हैं। जिसके जरिए उन्होंने अर्जुन को सनशाइन बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media
मलाइका ने पहली तस्वीर जो साझा की है उसमें अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी एक और दोस्त नजर आ रही है। अर्जुन के साथ उनकी ये दोस्त भी अपना जन्मदिन शेयर कर रही है। मलाइका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'बर्थडे ट्विन्स' साथ ही दोनों को टैग भी किया है।

4 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : amar ujala
इसके अलावा मलाइका ने एक तस्वीर और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में उन्होंने अर्जुन को 'सनशाइन' बताया है। तस्वीर के साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे सनशाइन.. अर्जुन कपूर'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा कई मौकों पर देखा जाता है। जिसकी वजह से दोनों के रिलेशनशिप में रहने की चर्चाएं हमेशा रहती हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस बारे में अपनी साफ तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पढ़ें: VIDEO: जब शाहरुख खान ने उड़ाया था इस अभिनेता के नाम का मजाक, मिला था ऐसा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें