फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद भी 25 की दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर शेयर कर दिया ये नया चैलेंज

Fri, 18 Jan 2019 04:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर इन दिनों टेन ईयर्स चैलेंज (#10yearchallenge) धूम मचा रहा है। चैलेंज के तहत अपनी वर्तमान तस्वीर के साथ 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करनी है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस चैलेंज को स्वीकारा और अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वालीं ब्यूटी क्वीन मलाइका अरोड़ा पीछे कैसे रह सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा तो सभी सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ते हुए 20 साल का चैलेंज दिया है। 45 वर्षीय मलाइका ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें 20 साल पुरानी तस्वीर फिल्म दिल से के छैंया-छैंया गाने से है। तस्वीर देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि आज भी मलाइका की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। वो 20 साल पहले जैसी थीं आज भी वैसी ही दिखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora
पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि '20 साल अमेेजिंग रहे अब आने  वाले 20 साल पर निगाहें हैं।' सोशल मीडिया पर मलाइका फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

4 of 5
malaika arora arjun kapoor
मलाइका पिछले काफी समय से निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके अफेयर को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप का दौर जारी है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोला है। बता दें कि बीते वर्ष दोनों ने इटली में जन्मदिन मनाया था। दोनों को मुंबई के मिलान एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले देखा गया था। इस दौरान वह विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter
इससे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया था। जिसमें वह खुद अभिनय करती दिख रही थीं। मलाइका ने जो वीडियो एलबम शेयर किया था वह 90 के दशक का एक हिट सॉन्ग 'गुड़ नाल इश्क मीठा' है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें