फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने कहा- मैं उस शख्स को थप्पड़ मार दूंगी जो मेरे...

Fri, 03 May 2019 04:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
मलाइका अरोड़ा अपने गाने 'छइयां-छइयां' से बॉलीवुड में हिट हो गई थीं । इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में इसी तरह के हिट गानों पर डांस कर अपनी पहचान बनाई । इसमें 'दबंग' का 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'हाउसफुल 2' का 'अनारकली डिस्को चली' जैसे गाने शामिल हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : social media
हाल ही में मलाइका, अनुपमा चोपड़ा के शो में पहुंची थीं । यहां उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनके गानों को कोई आइटम सॉन्ग बोले । मलाइका कहती हैं, 'मेरे गानों को आइटम सॉन्ग कहने वालों को मैं थप्पड़ मार सकती हूं । मेरे डांस को ऐसे सस्ते नाम से पुकारना ठीक नहीं है ।'
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
मलाइका ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा से ही इस आइट सॉन्ग शब्द से दिक्कत रही है। सोचिए अगर कोई आपसे आकर कहे- ये क्या आइटम है । मैं पीछे मुड़ूंगी और उसे थप्पड़ मार दूंगी । जब भी मैंने कोई गाना किया तो अपने मन से किया । ये किसी के दबाव में आकर नहीं किया ।'

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'मैं ऐसे गाने करने में सहज महसूस करती हूं । जब मुझे कुछ गलत लगेगा तो मैं कह दूंगी कि मुझे नहीं करना । मैं बेवकूफ नहीं हूं ।' जब मलाइका से इन गानों के शब्दों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मेरे गानों में हद पार करने वाले शब्द हैं । ये कभी वल्गर नहीं रहे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'मुझे लगता है कि गाने के शब्द अच्छे और फन करने वाले हैं । इसमें कुछ बुरा नहीं है । मैं एक अलग विचारों वाले स्कूल में पढ़ी हूं । अगर किसी महिला को लगता है कि ये माहौल उसके लिए ठीक नहीं है तो उसे वहां से चले जाना चाहिए । हमारी फिल्माें में हमेशा गाने और डांस की संस्कृति रही है फिर इसे एक रात में क्यों बदल देना चाहिए ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें