फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल छोटी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का ख्याल रख रहे अर्जुन रामपाल, हाथों में हाथ डाल पहुंचे क्लीनिक

Fri, 03 May 2019 03:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं । इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर किया था । अभी अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर जेसिया का तलाक नहीं हुआ है लेकिन पिछले साल दोनों ने अलग होने की बात फैंस के साथ शेयर की थी । 
विज्ञापन

2 of 5
arjun rampal
तब से अर्जुन और मेहर अलग रह रहे हैं । अर्जुन अब अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का ख्याल रख रहे हैं । हाल ही में अर्जुन, गैब्रिएला को रुटीन चेकअप के लिए क्लीनिक लेकर पहुंचे । दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए । 
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal
मीडिया कैमरों में दोनों की तस्वीरें कैद हो गईं । अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड के लिए काफी प्रोटेक्टिव दिखे । इस दौरान अर्जुन व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आए । वहीं गैब्रिएला भी व्हाइट कलर के ढीले-ढाले कपड़ों में भी खूबसूरत लग रही थीं । 

 

4 of 5
arjun rampal
ये अर्जुन का तीसरा बच्चा है । अर्जुन की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं । अर्जुन के पिता बनने की खबर के बाद उनकी पत्नी मेहर का भी रिएक्शन आया था । मेहर की दोस्त का कहना है कि मेहर को अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं अर्जुन की दोनों बेटियां भी इस खबर को सुनने के बाद बिल्कुल नॉर्मल रहीं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media
अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है और शादी को लेकर दोनों का क्या इरादा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। गैब्रिएला के बारे में बात करें तो वो 32 साल की हैं, जबकि अर्जुन 46 साल के हो चुके हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें