फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन से अफेयर की खबरों के बीच मलाइका का बड़ा खुलासा, खुद बताया कैसे करेंगी शादी?

Tue, 05 Nov 2019 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को एक दूसरे के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। यह दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई।
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका ने कहा- 'अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।' आपको बता दें, मलाइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कैप्शन लिखा था। जिससे इस बात का खुलासा हुआ था दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने बेटे अरहान के साथ एक तस्वीर साझा की थी जो काफी चर्चा में रही। इस फोटो को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'जब बेटा इतना अच्छा बनकर मां का ख्याल रखता है।' इससे पहले अरहान मलाइका की जन्मदिन पार्टी में भी नजर आए थे। खास बात है कि इस पार्टी में अर्जुन कपूर भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora Birthday celebration - फोटो : instagram
जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। पार्टी में मलाइका ने सिल्वर कलर का वनपीस पहना हुआ था। वहीं करीना और अमृता अरोड़ा भी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए थे। मलाइका के बर्थडे के जश्न में कई और सितारे भी पहुंचे। इन सितारों में करण जौहर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और तारा सुतारिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री छोड़ गुमनामी की जिंदगी जी रहीं ये अभिनेत्री, तब्बू को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें