दुनिया की ये दो मशहूर महिलाएं और फिटनेस की दीवानी पार्टनर बनी हैं भारतीय योग और कल्याण से जुड़े एक स्टार्टअप में, जिसका नाम है- सर्वा। इस भागीदारी में अमेरिकन बेसबॉल लीजेंड अलेक्स रोड्रिग्ज और जेनिफर के पति भी शामिल हैं। सर्वा अपनी मौजूदगी भारत में पहले ही दर्ज करा चुका है।
जेनिफर लोपेज कहती हैं, 'योगा का नियमित अभ्यास करने के कारण मुझे व्यक्तिगत रूप से फायदा हुआ है और मेरा ऐसा मानना है कि इसने शारीरिक और मानसिक रूप दोनों तरह से मेरी जिंदगी में बदलाव आया है।' वहीं मलाइका ने कहा, 'मैं काफी वक्त से योगा कर रही हूं और मैंने अपने अंदर की ऊर्जा और मानसिक स्तर पर काफी बढ़ोत्तरी इसके चलते देखी है। 6 महीने पहले मैंने और सर्वा ने योग को शुरू करने के लिए हाथ मिलाया था और हम इसका असर देख रहे थे। ये सेंटर्स केवल महिलाओं के लिए होंगे और इसे भारत में मिलती लोकप्रियता ने मेरा हौसला बढ़ा।'