इंडस्ट्री में बोनी कपूर के बेटे अर्जुन और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका के रिश्ते अब किसी से छुपे नहीं रह गए हैं। हर कोई दोनों के रिलेशनशिप को जानता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी है। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खान हटा लिया है और अब वह मलाइका अरोड़ा ही रह गई हैं जो कि साफ दर्शाता है कि मलाइका अरबाज से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के बीच प्यार का एक ऐसा सबूत दे दिया जिसके बाद हर तरह उन्हीं की चर्चा होने लगी। दरअसल मलाइका अरोड़ा ने जब अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था।
जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया लेकिन मलाइका ने दूसरी स्टोरी शेयर कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। उन्होंने दूसरी फोटो से बताया कि यह पेंडेंट उनकी फ्रेंड वाहबिज मेहता ने गिफ्ट किया है। जिसका मतलब M A यानी मलाइका अरोड़ा है। अब फैंस को तो M A का मतलब मलाइका और अर्जुन लग रहा था और लगे भी क्यों न पहले वाली तस्वीर में A पहले और M बाद में है लेकिन दूसरी तस्वीर में मलाइका ने M पहले और A बाद में कर लिया है। खैर अब मलाइका ने साफ कर ही दिया है तो क्या कहा जा सकता है।
4 of 5
arjun malaika and boney kapoor
- फोटो : twitter
इस बीच खबर ये भी आई थी कि कपूर परिवार में दोनों के रिश्ते को लेकर कोई विरोध नहीं है। परिवार के लोग भी दोनों के संग-साथ को अपनी मंजूरी दे चुके हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलेब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं।
कुछ दिन पहले मलाइका के बर्थडे पर दोनों इटली में सेलीब्रेशन करते पाए गए। इसके बाद वापस आने पर इस कपल को एक दूसरी की बाहों में बाहें डाले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबर यह भी है कि मुंबई के पॉश लोखंडवाला इलाके में दोनों ने मिलकर फ्लैट खरीदा है और उसकी इंटीरियर डिजाइनिंग चल रही है।