फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 HD प्रिंट में हुई लीक, 12000 वेबसाइट ब्लॉक होने के बावजूद इस साइट से हो रही डाउनलोड

Fri, 30 Nov 2018 11:07 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2.0 - फोटो : instagram
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 गुरुवार यानी 29 नवंबर को रिलीज हो चुकी है । फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है । डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है । फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है । साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया गया है । 

विज्ञापन

2 of 6
2.0 - फोटो : twitter
फिल्म पर इतना पैसा खर्च होने के चलते मेकर्स को बजट निकालने के लिए खास तैयारी करनी पड़ी । सबसे पहले उन साइट को ब्लॉक करवा दिया गया जिससे फिल्म लीक होने का डर था । मद्रास हाईकोर्ट ने 12000 वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया । 
 
विज्ञापन

3 of 6
2.0 first song Tu Hi Re
इतना सबकुछ करने के बावजूद 2.0 लीक हो गई है । तमिल रॉकर्स और अन्य एक्टिव पायरेसी वेबसाइट ने फिल्म को लीक कर दिया है । इतना ही नहीं रिलीज के एक घंटे बाद ही 2.0 HD प्रिंट में लीक हुई । मेकर्स के लिए ये बुरी खबर है हालांकि फिल्म लीक ना हो इसके लिए एक टीम भी लगाई गई है । 

4 of 6
2.0 - फोटो : instagram
एक्टर विशाल इस टीम को हेड कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार को उन वेबसाइट की लिस्ट सौंपी है जिससे फिल्म लीक हो सकती है । इसके बाद सरकार ने कुछ वेबसाइट को ब्लॉक करवा दिया था लेकिन तमिलरॉकर्स को नहीं करवा पाई । हाल ही में तमिलरॉकर्स ने धनुष की फिल्म 'वाडा चेन्नई' लीक कर दी थी । 
विज्ञापन

5 of 6
2.0
बता दें कि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन आए हैं । दर्शक फिल्म के वीएफएक्स और ग्राफिक्स को पसंद कर रहे हैं । साथ ही डायरेक्टर शंकर के काम की भी खूब तारीफ हो रही है । फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्शन भी मुख्य भूमिका में हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2.0
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार, 'फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन  20-25 करोड़ की कमाई की है। अगर सभी भाषाओं (तमिल और तेलुगू) के आंकड़ों को देखें तो रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई कर ली है।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें