कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। कोई भी चाहे वो आम व्यक्ति हो या खास व्यक्ति हो वो अपने घर में ही कैद है। अचानक से हुए इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां था वो वहीं पर रह गया। ऐसे में कई लोग अपने परिवार से दूर हैं। इन्हीं में कुछ सेलिब्रिटीज का नाम भी है। जो अपने परिवार से दूर हैं और अब परिवार को मिस कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा।