बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अलग-अलग आउटफिट्स और अवतार में नजर आती हैं। इंडस्ट्री की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से मलाइका अरोड़ा उम्र के इस पड़ाव में भी कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। उन्हें देख उनकी उम्र का पता लगाना लगभग नामुमकिन है। अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई इन तस्वीरों में मलाइका काफी ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उनका यह स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पीले रंग के थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही खुले बालों और लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अलग-अलग पोज देती भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पीले रंग के शानदार आउटफिट में मलाइका ने अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है। वहीं, एक्ट्रेस की मुस्कान पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग लगातार कमेंट्स और लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जाती है। वहीं, उनके भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। मलाइका लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता किसी भी अन्य एक्ट्रेस से कम नहीं है।