फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल आते ही अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक हुईं मलाइका, KISS करते हुए आईं नजर

Wed, 01 Jan 2020 05:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram
नए साल के जश्न में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी डूबे हुए हैं। साल 2020 का स्वागत करने के लिए यह दोनों सितारे गोवा गए थे। जहां पर इन दोनों ने नए साल का वेलकम धूमधाम से किया। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ नए साल पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन को किस करती दिखीं। 
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा- 'सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी...2020।' इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora new year celebration - फोटो : Instagram
इसके अलावा मलाइका ने एक और तस्वीर नए साल के जश्न की साझा की है। तस्वीर में मलाइका अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और मां के अलावा कई और लोग हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे। 
 

4 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
यह दोनों अक्सर किसी पार्टी या फिर रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में मलाइका शादी वाले बयान पर चर्चा में रही थीं। मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा था- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 

नए साल पर प्रियंका चोपड़ा का निक के साथ लिपलॉक वीडियो वायरल, हो रही चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें