पिछले दिनों करिश्मा कपूर को अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में देखा गया था। अब वो अपने बच्चों के साथ एक रेस्त्रां के बाहर नजर आईं । करिश्मा के साथ मलाइका अरोड़ा और खुशी कपूर भी थीं । इस दौरान करिश्मा ने व्हाइट टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी ।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
वहीं खुशी और मलाइका भी व्हाइट कपड़ों में नजर आईं । बता दें कि करिश्मा कपूर इन दिनों एंडोर्समेंट के प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं । उन्होंने अपनी दादी कृष्णा के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था ।
विज्ञापन
3 of 5
khushi kapoor
वहीं मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल के सीजन 4 को जज कर रही हैं । इससे पहले वो फिल्म 'पटाखा' के आइटम नंबर 'हेलो-हेलो' में डांस करती नजर आई थीं ।
4 of 5
arjun kapoor
साथ ही मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं । हाल ही में दोनों को एक साथ पार्टी में जाते देखा गया । खुशी कपूर की बात करें तो वो अक्सर किसी ना किसी फैशन इवेंट में नजर आती रहती हैं ।
पिछले दिनों उन्हें ईशा अंबानी की सगाई में इटली में देखा गया था । यहां उन्होंने सिल्वर शिमर गाउन पहनी थी । इस ड्रेस की वजह से खुशी को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था । खबर है कि वो भी अपनी बहन जाह्नवी की तरह एक्टिंग में ही करियर बनांएगी ।