फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: मलाइका को सताई शाहरुख की चिंता, तबीयत बिगड़ने पर दी सलाह, बोलीं- सभी को हाइड्रेटेड रहना जरूरी

Fri, 24 May 2024 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन बुधवार यानी 22 मई को शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। हालांकि, अब अभिनेता मुंबई लौट आए हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री मलाइका ने किंग खान की तबीयत को लेकर चिंता जताई है और मौजूदा मौसम को लेकर अपने विचार भी साझा किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, एक साक्षात्कार में  जब मलाइका अरोड़ा से शाहरुख खान के हाल ही में हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने जवाब दिया, "इसलिए मैं कह रही हूं कि आपको अपने पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने पर्यावरण के बारे में अधिक सचेत और जागरूक होना चाहिए और इस तरह पर्यावरण प्यार लौटाएगा।"
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी जैसी परिस्थितियों में आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने सभी से हाइड्रेटेड रहने को कहा। अभिनेत्री ने सलाह देते हुए कहा, "बहुत सारा पानी पिएं, ठंडे और आरामदायक सूती कपड़े पहनें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और छाता साथ रखें। इससे सब सुरक्षित रहेंगे। ये मेरी सलाह हैं।"

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, निजी अस्पताल ने अभी तक शाहरुख खान की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता को बुधवार को मल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि शाहरुख खान की मैनेजर और दोस्त पूजा डडलानी ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी से उनके हेल्थ के बारे में फैंस को अपडेट दिया था। उन्होंने लिखा था, 'मिस्टर खान के सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक खुशखबरी, वे ठीक हैं। आप सभी के प्यार, प्रार्थना और चिंता के लिए शुक्रिया'।

Pukaar Dil Se Dil Tak: मसाला कारोबार की जंग में सोनी चैनल का नया प्रयोग, सोमवार से शुरू हो रहा नया धारावाहिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें