जाने जां, जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय फिल्मों और सीरीज को नेटफ्लिक्स पर बीते साल एक अरब से ज्यादा व्यूज मिले हैं। ओटीटी के टॉप 400 कार्यक्रमों की फिल्म श्रेणी में ग्लोबल रैकिंग और व्यूज के हिसाब जो पांच फिल्में सबसे ऊपर रहीं, उनमें करीना कपूर की ओरिजिनल फिल्म ‘जाने जां’ 2.02 करोड़ व्यूज के साथ नंबर एक पर है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ 1.62 करोड़ व्यूज के साथ नंबर दो पर रही। 1.21 करोड़ व्यूज के साथ तब्बू की फिल्म ‘खुफिया’ तीसरे नंबर पर, 1.15 करोड़ व्यूज के साथ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ चौथे नंबर पर और सिर्फ 92 लाख व्यूज के साथ फिल्मावली ‘लस्ट स्टोरीज 2’ पांचवें नंबर पर रही है। टॉप 400 कार्यक्रमों की सूची में इन टॉप फाइव फिल्मों के अलावा ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘करी एंड साइनाइड’ को भी जगह मिली है।