बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बहुत उत्सुक रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी मिरर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।