फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका ने गुरु रंधावा के सॉन्ग 'तेरा की ख्याल' में बिखेरे हुस्न के जलवे, डांस मूव्स से लगाई आग

Tue, 04 Apr 2023 05:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora Guru Randhawa - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही वह अपने फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में नजर आईं है। इस वीडियो में उनके साथ सिंगर गुरु रंधावा भी नजर आए हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में देखते ही बन रही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
मलाइका ने दिखाए डांस मूव्स
तेरा की ख्याल वीडियो सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वह अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। गाने की शुरुआत में वह ब्लैक रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमे वह जमकर अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं। साथ ही इस आउटफिट में वह बेहद हॉट लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora Guru Randhawa - फोटो : social media
शिमरी ड्रेस में मलाइका दिखीं हॉट

वहीं, गाने के दूसरे हाफ में मलाइका अरोड़ा सिल्वर शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वह बेहद बोल्ड लग रही हैं। साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। एक्ट्रेस का यह लुक बेहद शानदार है, जो कि इंटरनेट पर आग लगा रहा है। उनके डांस मूव्स ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। 

4 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
मलाइका संग गुरु रंधावा भी आए नजर 
इस वीडियो सॉन्ग में मलाइका के साथ पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गुरु रंधावा भी एक्ट्रेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए दिख रहे हैं। यह गाना गुरु रंधावा ने ही गाया है और गाने के लिरिक्स रॉयल मान के साथ तैयार किए हैं। वहीं, इसका म्यूजिक संजौय ने दिया है और वीडियो का निर्देशन बोस्को लेस्ली मार्टिस ने किया है। यह गाना टी सीरीज पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Shekhar Suman: बॉलीवुड पर फिर बरसे शेखर सुमन, बेटे अध्ययन और सुशांत सिंह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora - फोटो : social media
कई गानों पर मलाइका कर चुकी हैं डांस
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में बेहतरीन आइटम सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई डांस नंबर्स किए हैं, जिसमें से उनका शाहरुख खान संग सबसे फेमस डांस सॉन्ग छैय्या छैय्या हैं। साथ ही गुड़ नाल इश्क मीठा, मुन्नी बदनाम हुई जैसे गानों पर डांस किया है। 

Bharti Singh: बेटे गोला के बाद दोबारा मां बनना चाहती हैं भारती? करीना कपूर के शो में जाहिर की इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें