सोनू सूद
- फोटो : social media
सोनू सूद के बेटे ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके बेटे एक्टर के घर के नीचे खड़े लोगों की मदद करते हुए, उनकी तकलीफें सुन रहे हैं और एक-एक करके लोगों के पेपर्स देख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये परिवार हमेशा लोगों के लिए खड़ा होता है और ये देशभर में सभी अमीर और बड़े परिवारों से कई आगे हैं। कोई स्लोगन नहीं, कोई रैली नहीं, सिर काम। उनका काम बोल रहा है। भगवान इस परिवार को हर बुरी नजर से बचाकर रखे।'