फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के होली की बधाई देने के अंदाज को देख भड़क उठे यूजर्स, कहा- वाहियात हरकतें कर...

Tue, 07 Mar 2023 09:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर मलाइका का एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होली देने की बधाई देने का अंदाज यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर मलाइका का एक थ्रोबैक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होली देने की बधाई देने का अंदाज यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

मलाइका का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मलाइका की सोशल मीडिया पर साल 2019 की होली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री ट्रेंडिंग गाने पर उन्होंने रील बनाते हुए अपने शूज का ऐड करते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री का होली विश करने का अंदाज इतना निराला है कि फैंस के पसंद नहीं आ रहा है। इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

">http://

 



 
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,  'इस उम्र में ये सब ठीक नहीं है, थोड़ा ध्यान रखिए।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उम्र का तो लिहाज कर लो, इस उम्र में यह सब शोभा नहीं देता है।' एक और यूजर ने उन्हें टारगेट करते हुए कमेंट किया, 'कभी तो थोड़ा ढंग से पेश आया करो। इन वाहियात हरकतें करके क्या मिल जाता है।'

Priyanka In KKK 13: क्या प्रियंका बन पाएंगी खतरों की खिलाड़ी? 13वें सीजन में स्टंट को लेकर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

4 of 4
malaika arora - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर रहती हैं काफी एक्टिव
वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका ने अभी फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है। सोशल मीडिया पर मलाइका काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी बटोर रखी है। वहीं, मलाइका को रियलिटी शोज में बतौर जज के तौर पर भी देखा जाता है, जहां वह अपने शोख अंदाज से फैंस को कायल करती रहती हैं। उनका दबंग का मुन्नी बदनाम और शाहरुख खान की दिल से का छैंया-छैंया आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें