मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि वो किसी भी दिन एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। बिजी शेड्यूल के बीच भी मलाइका जिम और योगा क्लास जरूर जाती हैं। बुधवार को मलाइका जब जिम के बाहर स्पॉट हुईं तो उनमें कुछ बदलाव नजर आया।