16 जून को इम्तियाज अली अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। इम्तियाज ने 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं 2006 में इम्तियाज की अगली फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता' भी बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन 2007 से इम्तियाज अली की किस्मत बदली और बॉलीवुड को मिली एक सुपरहिट फिल्म जिसनें शाहिद और करीना के करियर में भी माइल स्टोन का काम किया। इसके बाद इम्तियाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस पैकेज में आपको बताते हैं इम्तियाज अली की वो 5 सुपरहिट फिल्में जिनके बिना बॉलीवुड अधूरा है...
विज्ञापन
2 of 6
jab_we_met_10years
जब वी मेट: 2007 में इम्तियाज अली ने बतौर डायरेक्टर पहली सुपरहिट फिल्म दी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। एक तरफ जहां फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था तो वहीं करीना द्वारा निभाया हुआ गीत का किरदार भी सभी के दिलों में बस गया। ये फिल्म आज भी कई लोगों की फेवरेट्स में शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
लव आज कल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
लव आज कल: 2009 में सैफ अली खान के करियर में अहम किरदार निभाने वाली फिल्म लव आज कल रिलीज हुई। फिल्म में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण, डायना पैंटी और ऋषि कपूर भी मुख्य
किरदारों में से एक थे।
4 of 6
rockstar
- फोटो : file photo
रॉकस्टार: 2011 में इम्तियाज अली ने एक ऐसी लव स्टोरी पेश की जो सभी के दिलों में घर कर गई। फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी लीड रोल्स में थे। फिल्म का म्यूजिक बेहद दमदार था। फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म हाईवे के शूट का बिहांइड द सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाईवे: 2014 में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट की फिल्म हाईवे रिलीज हुई। फिल्म में आलिया ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में ट्रेवल के साथ ही एक डिफरेंट लव स्टोरी को दिखाया गया था।
तमाशा: 2015 में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ इम्तियाज अली फिल्म तमाशा लेकर आए। इम्तियाज ने एक बार फिर एक अलग अंदाज में लव को पेश किया। फिल्म का सॉन्ग 'अगर तुम साथ हो' आज भी दिल टूटने पर अक्सर सुना जाता है।