मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं । शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी । मलाइका और अर्जुन का इस खबर पर कोई बयान नहीं आया । लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने ये कहते हुए इस खबर को अफवाह बताया कि ये सब झूठ है ।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
बोनी कपूर के बयान के बाद इस खबर पर विराम लग गया । एक दिन बाद ही मलाइका की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिससे फिर शादी की खबरों को हवा मिलने लगी है । दरअसल, मलाइका इस समय मालदीव में हैं और अपनी कुछ दोस्तों के साथ छुटि्टयां बिता रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
खबरों की मानें तो ये छुटि्टयां नहीं बल्कि शादी से पहले होने वाली बैचलर पार्टी है । मलाइका के साथ उनकी दोस्त वाहबिज मेहता, डेलनाज दारूवाला और प्रेसी पांडा भी मालदीव गए हैं । मालदीव से मलाइका और उनकी दोस्तों की कई तस्वीरें सामने आई हैं । कुछ तस्वीरों को मलाइका ने खुद शेयर किया है ।
4 of 5
maldives
इनमें से एक तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट भी किया है । मलाइका की शादी में उनकी गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हो सकती हैं । साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी न्योता भेजने की खबर है ।
कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें।