हाल फिलहाल तक हर दूसरे दिन मुंबई की गलियों में हाथ में हाथ डाले नजर आने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब थोड़ा दूर दूर दिखने लगे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा ये दोनों अर्जुन कपूर की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Malaika Arora enjoy party
- फोटो : amar ujala mumbai
मलाइका भी अपने गर्ल स्क्वाड के साथ बीती शाम अकेले पार्टी करती हुईं नज़र आईं। इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउटं से भी शेयर कीं।
इस पार्टी में करीना कपूर, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, डेलनाज़ दारुवाला और मेकअप आर्टिस्ट मलिका भट्ट नज़र आए। मलाइका नें अपनी और करीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा समर नाइट्स....टेरेस नाइट्स।
4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
करीना और मलाइका हमेशा की तरह यहां भी अपने फैशन स्टेटमेंट का पूरा ध्यान रखते हुए नज़र आईं। दोनों ही इस कैजुअल लुक में भी बेहद स्मार्ट लग रही हैं। एक ने काले रंग का टॉप पहना है तो मलाइका इस लाल रंग के टॉप में नज़र आ रही हैं।
मलाइका और करीना काफी समय से एक दूसरे की बेहद खास दोस्त रही हैं। इससे पहले भी कई बार इन दोनों के साथ इनके गर्ल स्क्वाड को पार्टी करते हुए देखा गया है। बता दें कि करीना वीरे दी वेडिंग के बाद इस साल अक्षय कुमार के साथ आ रही उनकी फिल्म गुड न्यूज़ में नज़र आएंगी।