फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने की उर्फी जावेद की नकल? अजीबोगरीब ड्रेस देख लोगों ने कहा कॉपी कैट

Wed, 01 Feb 2023 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा अपने अक्सर अपने रिलेशनशिप और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका एक बार फिर अपने पहनावे के चलते चर्चा में आ गई हैं। अपनी बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में मलाइका अर्जुन कपूर के साथ ऐसे आउटफिट में पहुंची कि उन पर उर्फी जावेद को कॉपी करने के आरोप लगने लगे। 
Kang The Conqueror: आ रहा एमसीयू का सबसे खतरनाक विलेन, बाकी के इन 10 दुर्दांत खलनायकों को जानते हैं क्या आप?
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल,अमृता अरोड़ा के जन्मदिन की पार्टी में पहुंची ने मलाइका को ब्लैक रिवीलिंग आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस आउटफिट में वह काफी ज्यादा बोल्ड नजर आ रही थीं। पार्टी में पहुंची मलाइका को वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल  मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। तस्वीरें सामने आने पर यूजर्स मलाइका की तुलना उर्फी जावेद से करते हुए उन्हें कॉपी कैट बता रहे हैं। 
Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले उर्फी भी इस तरह की ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। अपनी ब्लैक रिविलिंग ड्रेस को उन्होंने खुद ही डिजाइन किया था। यूजर्स उनकी ड्रेस देखकर कंफ्यूज हो गए थे कि उन्होंने मोनोकनी पहनी है या ड्रेस। इस ड्रेस पर उर्फी को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था।
Jawan: 'पठान' के धमाके के बाद 'जवान' बने शाहरुख खान, लंबे बाल और चेहरे पर पट्टी के साथ सेट से तस्वीर वायरल
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका कई फिल्मों में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। वह छोटो पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। झलक दिखला जैसे डांस शो में वह बतौर जज दिख चुकी है। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Zee Cine Awards 2023: अवॉर्ड्स के महत्व पर बात करते नजर आए आलिया-वरुण, बोले- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ा सम्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें