फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा की सोसाइटी में मिला कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने बिल्डिंग को किया सील

Thu, 11 Jun 2020 09:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। केवल राजधानी दिल्ली में ही कोरोना वायरस के मामले 31 हजार के पार हो चुके हैं। मुंबई का भी ऐसा ही हाल है। अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। मलाइका की बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी बिल्डिंग सील करा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मलाइका अरोड़ा के खार स्थित बिल्डिंग को बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है। बीएमसी को बिल्डिंग में कोरोना से संक्रमित मरीज होने की सूचना मिली थी जिसकी पुष्टि करने के बाद बुधवार देर शाम बीएमसी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

मलाइका की बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मलाइका इन दिनों अपने घर पर ही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। पूरे लॉकडाउन तक उन्होंने खाना पकाने, योगा करने और कई थ्रो बैक फोटो की झलक शेयर कीं।

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
बता दें कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव मुंबई पर ही पड़ा है। इसके चलते कई मजदूर भी शहर छोड़ने को मजबूर हो गए। बात करें मलाइका की तो अक्सर वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने लॉकडाउन एक्सपीरियंस फैन्स के साथ साझा करती हैं। इन दिनों वह तकरीबन रोजाना योग करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके साथ ही बता दें कि खबर है कि टीवी के डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग सबसे पहले शुरू हो जाएगी। शो के जजों में से एक मलाइका अरोड़ा पहली सेलेब्रिटी होंगी जो सेट पर आकर शो की शूटिंग शुरू करेंगी। मलाइका वापस सेट पर आकर शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। प्रोडक्शन टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि शूटिंग शुरू होने के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें