फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका के जन्मदिन के जश्न में उमड़े बॉलीवुड सितारे, बेटे अरहान के साथ दिखे अर्जुन कपूर

Wed, 23 Oct 2019 11:54 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora Birthday celebration - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने मुंबई में दोस्तों और परिवार के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। खास बात है कि अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं। हर बार मलाइका अपने बर्थडे पर कहीं ना कहीं बाहर होती हैं। मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर पार्टी रखी। इस मौके पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके लवर ब्वॉय अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के जन्मदिन की तस्वीरें छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Malaika Arora BIrthday celebration - फोटो : instagram
जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। पार्टी की तस्वीरों में मलाइका ने सिल्वर कलर का वनपीस पहना हुआ है। वहीं करीना और अमृता अरोड़ा भी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। मलाइका के बर्थडे के जश्न में कई और सितारे भी पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
Malaika Arora Birthday celebration - फोटो : instagram
इन सितारों में करण जौहर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और तारा सुतारिया शामिल हैं। 

4 of 5
MalaikA Arora BIrthday Celebration - फोटो : instagram
मलाइका के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके बेटे अरहान भी अपनी मां के जन्मदिन के जश्न में शरीक हुए। इस बीच मलाइका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora Birthday Celebration - फोटो : instagram
इसके साथ ही मलाइका और अर्जुन की एक सेल्फी भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को भी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में मलाइका-अर्जुन के बीच बॉन्डिग दिख रही है। 

'बाहुबली' की शूटिंग करते-करते कंगाल हो गए थे प्रभास, 20 बार देख चुके हैं आमिर खान की ये फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें