मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी की तारीख तय होने ही खबरों ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ बस मलाइका और अर्जुन की ही चर्चा हो रही है। इस बीच मलाइका के पूर्व पति और एक्टर अरबाज खान से मलाइका और अर्जुन के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब बेहद अजीब था। अरबाज ने हंसते हुए इस सवाल को टालने की कोशिश की और कहा कि वह इस सवाल का जवाब बाद में देंगे। मलाइका और अरबाज का 2 साल पहले तलाक हो चुका है। दोनों ने इन 2 साल में कभी भी एक दूसरे के बारे में कुछ भी नहीं बोला। कुछ दिन पहले मलाइका ने अरबाज खान पर 7 बड़े खुलासे किए। तो चलिए उसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
तलाक से पहले काफी बेचैन थी
मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में बतौर मेहमान पहुंचीं। इस रेडियो शो में मलाइका ने करीना ने कई खुलासे किए। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।'
विज्ञापन
3 of 8
Malaika and Arbaaz
- फोटो : file photo
तलाक को लेकर परिवार का ऐसा था रिएक्शन
मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।'
4 of 8
Arbaaz Khan Malaika Arora
- फोटो : twitter
तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार हो सकता है
चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
5 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
तलाक के बाद क्या बदला
मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।'
विज्ञापन
6 of 8
अरबाज खान
- फोटो : file photo
आसानी से निकल जाते हैं पुरुष
'तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था।'
विज्ञापन
7 of 8
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : file photo
मैं और अरबाज कभी दोस्त नहीं बन सकते
जब मलाइका से तलाक के बाद दोस्ती के रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो मलाइका ने बिंदास होकर अपनी बात कही। मलाइका ने कहा 'बच्चों की वजह से आपका रिश्ता नॉर्मल हो सकता है लेकिन कभी दोस्त नहीं बन सकते। हम लोग अच्छे दोस्त नहीं है लेकिन रिश्ता नॉर्मल जरूर है।'
तलाक के बाद बेटे का पहला रिएक्शन
मलाइका ने करीना कपूर खान से बात करते हुए कहा - 'अरहान ने यह स्वीकार कर लिया है। वह अपने पेरेंट्स में बदलाव देख सकता है। जब मेरा और अरबाज का तलाक हुआ तो अरहान ने मुझसे कहा कि आप बहुत खुश दिख रही हैं।'