फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच गर्लफ्रेंड के साथ समुंदर में रोमांस करते दिखे फरहान अख्तर

Mon, 01 Apr 2019 11:48 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । फरहान एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं । अक्सर किसी ना किसी इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता है । पिछले दिनों शबाना आजमी की होली पार्टी में भी फरहान और शिबानी साथ में मस्ती करते नजर आए थे । 
 
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर फरहान और शिबानी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । इसमें ये कपल बीच पर एंज्वॉय करते दिख रहे हैं । सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी की इस रोमांटिक हॉलिडे की फोटो वायरल हो रही हैं । एक वीडियो भी समने आया है जिसमें शिबानी खुद इसे शूट कर रही हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhtar
ये पहली बार नहीं है जब फरहान और शिबानी की रोमांटिक फोटो सामने आई है। कपल की ऐसी ही कई और फोटोज पहले भी वायरल हो चुकी हैं। पिछले दिनों शिबानी और फरहान ने अंगूठी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी । जिसे देख साफ जाहिर हो रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है । 

 

4 of 5
farhan akhtar
फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं । पिछले कई दिनों से उनकी शादी की भी खबरें आ रही हैं । कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। बता दें कि फरहान ने साल 2017 में पहली पत्नी अधुना से तलाक लिया था। दोनों ने आपसी सहमति से 16 साल की शादी खत्म कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar
फरहान की दो बेटियां शक्या और अकीरा भी हैं। कोर्ट ने बेटी की कस्टडी अधुना को दे रखी है जबकि फरहान को उन दोनों से मिलने की पूरी आजादी है। फरहान जल्द सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें