फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से रोमांटिक तस्वीर शेयर करके अर्जुन संग वापस लौटीं मलाइका, एयरपोर्ट पर भी दिखी केमिस्ट्री

Sat, 04 Jan 2020 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के नए साल की जश्न की तस्वीर लाइमलाइट में रही थी। तस्वीर में अर्जुन-मलाइका के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली। यह दोनों कपल एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह दोनों का एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाना है। यह दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे। तस्वीरों में दोनों काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका और अर्जुन ने नया साल गोवा में मनाया था। सेलिब्रेशन के बाद यह दोनों अब मुंबई वापस आ गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों केजुअल लुक में दिखे। अर्जुन नीले रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने हुए थे। वहीं मलाइका काले रंग के टॉप के साथ डेनिम जींस पहने थीं। दोनों ने ही गॉगल्स लगाए हुए थे। तस्वीरों में दोनों भले ही एक साथ थे लेकिन थोड़ा दूर नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun, Malaika and Maheep Kapoor - फोटो : Instagram
मलाइका ने अर्जुन को किस करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की थी। तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी...2020।' इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिखी थी। इस तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कमेंट कर दिया था। इस कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

4 of 5
Maheep and Sanjay Kapoor - फोटो : Instagram
महीप कपूर ने अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी और स्माइली बनाई थी। महीप का यह कमेंट इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह कपूर खानदान की बहू हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर महीप के कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिग अच्छी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora new year celebration - फोटो : Instagram
मलाइका ने अर्जुन के अलावा परिवार के साथ भी नए साल के जश्न की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और मां के अलावा कई और लोग हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे।

केएल राहुल संग सुनील शेट्टी की बेटी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, थाईलैंड में मना रही थीं छुट्टियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें