फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: वर्जिनिटी के सवाल पर सलमान का खुलासा, बोले- 'अब तक पांच गर्लफ्रेंड थीं और...'

Sat, 04 Jan 2020 03:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
'बिग बॉस 13' में इस वीकेंड का वार में अजय देवगन और काजोल आएंगे। दोनों अपनी फिल्म 'तानाजी' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान सलमान उनके साथ कुछ टास्क भी करेंगे। सलमान को 'सच का सामना' करना पड़ेगा जहां वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि स्टेज पर एक लाई डिटेक्टर कुर्सी है जिस पर सलमान बैठते हैं। काजोल पूछती हैं कि 'क्या आपकी पांच से कम गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं?' काजोल का ये सवाल सुन अजय देवगन कहते हैं कि 'एक टाइम पर या पूरी लाइफ में?' इतना सुनते ही काजोल जोर-जोर से हंसने लगती हैं। वहीं लाई डिटेक्टर मशीन की ग्रीन और रेड दोनों लाइट्स जलने लगती हैं। काजोल कहती हैं कि 'ये सवाल सुन लाई डिटेक्टर भी कन्फ्यूज हो गया है।'
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
काजोल के इस सवाल पर सलमान खान ने कहा कि 'मेरी पूरी जिंदगी में केवल पांच गर्लफ्रेंड रही हैं।' अजय देवगन कहते हैं, 'लेकिन तुमने टीवी पर कहा है कि तुम वर्जिन भी हो?' सलमान कहते हैं, 'हां। मैं हूं। जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती।' आगे काजोल कहती हैं कि 'ये बड़ा झूठ है।' बता दें कि इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सलमान ने खुद को वर्जिन बताया था।
 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों पर भड़कते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में सलमान सबसे पहले आसिम से कहते हैं कि 'आपने शुक्ला के पिता को क्राई बेबी क्यों बुलाया?आप जानते हैं शुक्ला के पिता कहां हैं?' इस पर आसिम कहते हैं, 'जी हां।' सलमान कहते हैं, 'कहां हैं?' आगे आसिम ने कहा कि 'वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।' आसिम पर गुस्सा निकालते हुए सलमान कहते हैं, 'तब आपने ये क्यों कहा, इस वक्त आप सबसे खराब लग रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
आसिम के बाद सलमान सिद्धार्थ को कहते हैं कि 'और शुक्ला आप गुस्से में सारी हदें पार कर देते हो। गुस्से में आपका असल व्यक्तित्व बाहर आता है।' सलमान रश्मि पर भी निशाना साधने से नहीं चूकते। सलमान कहते हैं कि 'आप कैमरामैन पर ताने मार रही हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको नीचा दिखा रहे हैं, शो में आपको निगेटिव दिखाया जा रहा है, मैं आपसे कह रहा हूं गेट खुलवा देता हूं आप जा सकती हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं, 'बिग बॉस दरवाजा खोलो।'
गोवा से रोमांटिक तस्वीर शेयर करके अर्जुन संग वापस लौटीं मलाइका, एयरपोर्ट पर भी दिखी केमिस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें