फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक ने सबको किया हैरान, अरबाज और मलाइका रहे सबसे ज्यादा चर्चा में

Mon, 03 Aug 2020 06:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सितारों ने लंबे समय बाद एक-दूसरे से लिया था तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। आम लोगों की तरह इनकी जिदंगी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे कई सितारें है जो अपनी जिदंगी में एक- दूसरे को तलाक देने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी के थोड़े समय बाद ही एक- दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहे और फिर अलग हो गए। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने लंबे समय बाद एक-दूसरे से लिया तलाक...
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
अभिनेता अरबाज खान का जन्मदिन चार अगस्त को होता है। अरबाज खान की पत्नी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा थीं। इन दोनों ने करीब 18 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद अरहान, मलाइका के साथ ही रहते हैं हालांकि वह पिता अरबाज के साथ कई बार देखे जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अर्जुन रामपाल, मेहर जेसिया - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
यह भी बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक थे। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 2018 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। इन दोनों की दो बेटियां भी हैं। तलाक के बाद से अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहती हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 1998 में शादी की थी। 

4 of 7
दीया मिर्जा,साहिल सांगा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा और साहिल सांगा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने साल 2014 में साहिल सांगा से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद उन्होंने पिछले साल एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। दीया मिर्जा ने अपने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर  साझा की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
फरहान अख्तर, अधुना - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और अधुना
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने भी लंबे रिश्ते के बाद अपनी पत्नी अधुना से साल 2017 में तलाक ले लिया था। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, आपसी मतभेद के कारण इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर एक समय की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों ने बाद में अलग होने का फैसला किया और साल 2016 में तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। वहीं तलाक के बाद संजय ने गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और अमृता सिंह
यह बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक थे। सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। अमृता, सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं, लेकिन एक समय बाद इन दोनों बीच मतभेद पैदा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 2004 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। 

पढ़ें: अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, रक्षाबंधन पर मांगी भाई की सलमाती की दुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें