फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अमिताभ- अभिषेक ने सेक्रेटरी शीतल जैन के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय

Sun, 09 Jun 2019 09:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सेक्रेटरी रह चुके शीतल जैन का शनिवार को निधन हो गया । शीतल जैन ने 77 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शीतल जैन का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस क्रिमेटोरियम में किया गया। यहां अमिताभ बच्चन फैमिली के साथ शीतल को अंतिम विदाई देने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
Sheetal Jain - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए । शीतल जैन को आखिरी विदाई देते वक्त बिग बी काफी इमोशनल दिखे। शीतल करीब 35 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे। अमिताभ बच्चन की सफलता के पीछे  शीतल जैन का बहुत बड़ा हाथ है ।
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : social media
जब अमिताभ बच्चन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था, उसी वक्त से शीतल जैन उनके साथ थे। शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस किया था। जबकि डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। 

4 of 6
aishwarya rai - फोटो : social media
फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में अमिताभ बच्चन के अलावा गोविंदा, परेश रावल, रवीना टंडन, सतीश कौशिक और असरानी भी थे। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। शीतल जैन की निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया। सोशल मीडिया पर कई दिग्गज सेलिब्रिटीज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

5 of 6
abhishek bachchan - फोटो : social media
फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'शीतल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। वह बहुत ही दयालु और कोमल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत याद करेगी। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवदेनाएं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anupam kher
अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर शीतल जैन को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने लिखा- 'प्रोड्यूसर शीतल जैन के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। मैं कई साल से अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी के तौर पर जानता था। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। भगवान उनके परिवार को इस दुख को झेलने की शक्ति दे।'  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें