फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन से प्यार के इजहार के बाद फूले नहीं समा रहीं मलाइका, उछलते हुए वीडियो किया शेयर

Fri, 05 Jul 2019 02:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां कपल छुट्टियां एंजॉय कर रहा है। न्यूयॉर्क पहुंचते ही मलाइका ने पहली बार अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की और अपने रिश्ते को खुलकर कबूल किया। अब दोनों ने एक ही लोकेशन से बुमरैंग (Boomerang) वीडियो शेयर किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका ने कैप्शन में लिखा- '4 जुलाई को सेलिब्रेट कर रही हूं।' बता दें कि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस था। इसमें मलाइका कूदती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी ऐसा ही पोस्ट शेयर किया। जिस पर मलाइका ने कमेंट किया कि 'मेरी वजह से तुम अच्छे दिख रहे हो।'
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
इस दौरान मलाइका और अर्जुन ने मैचिंग ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से अफेयर की पुष्टि की। तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'  

4 of 5
malaika arora - फोटो : Instagram
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा इसमें संजय और मोहनीश बहन भी दिखाई देंगेे। पानीपत इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें