Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन अक्सर अपने किरदार से फैंस को हैरान कर देते हैं। अमिताभ इन दिनों फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग में बिजी है। शूटिंग लखनऊ में हो रही है। इस बीच अमिताभ की रिक्शा की सवारी करते हुए तस्वीर सामने आई है। हालांकि पहली नजर में कोई अमिताभ को पहचान नहीं पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
फिल्म के आउटडोर सीन शूट करने के दौरान बिग बी बस और रिक्शे में सफर करते दिखाई दिए। कभी चारबाग बस स्टैंड पर तो कभी रिक्शे की सवारी करते अमिताभ बच्चन के कई सारे शॉट लिए गए। सिटी स्टेशन के पास भी वह रिक्शे पर घूमते दिखाई दिए। इस बीच फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन का ऐसा लुक देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके सामने बिग बी हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने इस लुक की कई सारी तस्वीरें शेयर की साथ ही ये भी बताया कि ऐसा लुक पाने के लिए उन्हें कई घंटे बैठे रहना पड़ता है। अमिताभ ने लिखा- इस रूप को बनाने में हर दिन 3 घंटे लगते हैं और ऐसे हालात होते हैं, जहां ये बनाया जाता है।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter
सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के इस लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) में उनका किरदार सबसे अलग और जबरदस्त होने वाला है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में हैं।
बता दें कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) को शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। शूजित इससे पहले पीकू और विकी डोनर जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।