आज से तेरह साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'जूली' में लोगों को एंटरटेन के लिए बहुत कुछ था। लेकिन 'जूली-2' का टीजर और ट्रेलर जब से आया सुर्खियों में छाया हुआ है। अब फिल्म के आइटम सॉन्ग 'माला सिन्हा दिखाएगी डांस' को रिलीज किया गया है। लेकिन इस सॉन्ग को लेकर भी अटकलें लगाई गई थी।
विज्ञापन
'सॉन्ग' बिना किसी कट के रिलीज
2 of 6
Rai Laxmi
दरअसल, इस सॉन्ग को लेकर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी निशाना बनाया गया था। 'सॉन्ग' को बिना किसी कट के रिलीज करने के चलते संस्कारी निहलानी को डबल स्टेंटर्ड मैन भी कहा गया था।
विज्ञापन
ममता शर्मा ने गाया सॉन्ग
3 of 6
Singer Mamata Sharma
खैर, अब बात इस सॉन्ग की जिसे 'मुन्नी बदनाम हुई' सॉन्ग से फेमस हुई सिंगर ममता शर्मा ने गाया है। शर्मा के साथ-साथ शादाब सब्री और दानिश सब्री ने भी सॉन्ग में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा है। सॉन्ग को म्यूजिक डायरेक्टर जावेद मोहसिन ने कंपोज किया है। लेकिन माना जा रहा है कि सॉन्ग के ना तो म्यूजिक में दम है और ना ही आइटम गर्ल सॉन्ग कर रही लक्ष्मी राय के अभिनय में।
शिल्पा शेट्टी के इस सॉन्ग को किया कॉपी
4 of 6
Mala Seenha Song
सॉन्ग को शिल्पा शेट्टी अभिनीत 'यूपी बिहार लूटने' वाले सॉन्ग से भी जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज से 20 साल पहले 'माला सिन्हा दिखाएगी डांस' सॉन्ग को फिल्माया जाता तो शायद हिट हो जाता। इतना ही नहीं सॉन्ग में लक्ष्मी राय पर की गई डांस कोरियोग्राफी को भी अश्लील बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लड़की के हीरोइन बनने के सफर को फिल्म में दिखाया
5 of 6
Julie 2
फिल्म के डायरेक्टर दीपक शिवदासानी ने एक लड़की के हीरोइन बनने के सफर को फिल्म में दिखाया है, और उसे कई तरह के कॉम्प्रोमाइज के लिए मजबूर होने की झलक भी फिल्म के में देखने को मिलेगी। इस फिल्म से साउथ की सनसनी राय लक्ष्मी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
बता दें कि ‘जूली-2’ के प्रोड्यूसर विजय नायर हैं। राय, सोनाक्षी सिन्हा की ‘अकीरा’ में गेस्ट अपियरेंस में नजर आई थीं। वे मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 28 वर्षीया राय ने 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। मजेदार यह कि जूली-2 के डिस्ट्रिब्यूटर पहलाज निहलानी हैं। 'जूली-2' 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।