फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन ने अपने बाथरूम में छिपाए थे लाखों रुपए, करियर की शुरुआत में खूब हुई थीं बेइज्जत

Thu, 08 Nov 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
mala sinha - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई । जब तक वो पर्दे पर दिखीं तब तक तो खूब वाह-वाही लूटी । जहां एक-दो फिल्में फ्लॉप हुईं, दर्शकों के दिल से भी उतर गईं । 80 के दशक में माला सिन्हा ऐसी ही हीरोइनों में से एक थीं । माला सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखते ही एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं । हुस्न और एक्टिंग के हुनर से उन्होंने कई सालों तक दर्शकों के दिल पर राज किया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
mala sinha
आज माला सिन्हा अपना 82वां बर्थडे मना रही हैं । अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाली माला सिन्हा ने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया। अब वो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । कभी-कभी किसी इवेंट में दिख जाती हैं । नेपाल में जन्मीं माला जब अपने शुरुआती दौर में एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती की थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Mala Sinha
ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे। उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे।

4 of 9
mala sinha
माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। फिर आल्डा ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। उन्होंने फिल्मों की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। एक बार जब वो फिल्म के सिलसिले में मुंबई आईं तो यहां उनकी मुलाकात उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया।
विज्ञापन

5 of 9
mala sinha
कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें पहली फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था।
विज्ञापन

6 of 9
mala sinha
माला इस बात को कभी भूल नहीं पाईं। इसके बावजूद माला बॉलीवुड में काफी सक्सेस हुईं। 1957 में आई फिल्म 'प्यासा' की स्क्रिप्ट पहले मधुबाला के लिए लिखी गई थी। लेकिन किसी वजह से मधुबाला इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं और ये फिल्म माला सिन्हा को मिल गई। इस फिल्म ने माला की किस्मत बदल दी। एक बार माला सिन्हा ने जीनत अमान और परवीन बॉबी पर एक ऐसा कमेन्ट किया था, जिसे सुन ये दोनों एक्ट्रेस काफी नाराज हुई थीं।
विज्ञापन

7 of 9
mala sinha
उन्होंने दोनों एक्ट्रेस के बारे में कहा था, 'वे दोनों एक्ट्रेस कम और मॉडल ज्यादा हैं। मॉडल के पास दिखाने के लिए सिर्फ शरीर होता है।' माला सिन्हा अपने जमाने की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं और दर्शक उन्हें काफी पसंद करते थे। माला अपने पिता से बहुत डरती थीं। वो जब शूटिंग पर जाती थीं तो भले ही किसी भी लिबास में जाएं, लेकिन घर बड़ी सादगी के साथ आती थीं।
 

8 of 9
मां माला सिन्हा के साथ प्रतिभा सिन्हा
माला सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि वो बेहद कंजूस थीं। ये कंजूसी उन्होंने अपने पिता से सीखी थी। अपने पिता की तरह ही उन्हें भी पैसों की लालची कहा जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार उनके घर पर इनकम टैक्स वालों ने छापा मारा, जिसमें उनके बाथरूम की दीवार से 12 लाख रुपए बरामद हुए थे।
विज्ञापन

9 of 9
आमिर खान के साथ प्रतिभा सिन्हा
माला के पिता ने कभी कोई नौकर नहीं रखा। इसलिए शूटिंग से घर लौटने के बाद वो किचन में खुद खाना बनाया करती थीं। माला सिन्हा के पति का नाम चिदंबर प्रसाद लोहानी है। उनकी एक बेटी भी है, प्रतिभा। प्रतिभा ने बॉलीवुड में बड़े ही जोर-शोर से एंट्री की थी लेकिन उतनी ही तेजी से फ्लॉप भी हो गईं। बेटी के असफल होने के बाद माला सिन्हा ने पार्टीज में जाना बंद कर दिया। वो अब लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें