अदिवि शेष
- फोटो : सोशल मीडिया
'कर्मा' से शुरू किया फिल्मी सफर
अदिवि ने वर्ष 2002 में फिल्म 'सोन्थम' से डेब्यू किया था। मगर इसमें वह छोटे से गेस्ट अपीयरिंग में नजर आए। अगर मुख्य रूप से फिल्मों में अभिनय की बात की जाए तो अदिवि ने वर्ष 2010 में फिल्म 'कर्मा' से बतौर मुख्य अभिनेता और निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी। इस फिल्म में अमेरिकी अभिनेत्री जेड टेलर इनके अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म कर्मा ऐसी पहली तेलुगु फिल्म है, जिसकी शूटिंग पूरी अमेरिकन टेक्निकल क्रू के साथ पूरी तरह यूएस में हुई। अदिवि को 'पंजा' (2011), 'क्षनम' (2016), 'अमी तुमी' (2017) और स्पाई थ्रिलर फिल्म 'गुडाचारी' (2018) के लिए जाना जाता है। फिल्म 'बाहुबली' में यह भल्लादेव के बेटे के किरदार के रूप में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अपने शानदार लुक और अभिनय के लिए यह फैंस के चहेते हैं।