बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तीन फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। इनमें दो साउथ की तो वहीं एक बॉलीवुड फिल्म है। हालांकि इन तीनों फिल्मों को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प होता दिख रहा है। तीन जून को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज और कमल हासन की विक्रम के साथ एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म का नाम मेजर है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। मेजर में आदिवि सेष, सोभिता धूलिपाला और साई मांजरेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।