mahesh babu
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं बनना चाहता पैन इंडिया स्टार
'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश बाबू कहते हैं, 'मेरा उद्देश्य खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में पेश करना नहीं है, बल्कि दक्षिण की फिल्मों को देशभर में सफल बनाना है। मैं हमेशा से तेलुगू फिल्में करना चाहता था और चाहता था कि भारत भर के लोग इसे देखें। और अब जब ऐसा हो रहा है तो मैं बहुत खुश हूं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि मेरी ताकत तेलुगू फिल्में हैं। इसने ही सभी सीमाओं को पार कर बॉलीवुड, टॉलीवुड को भारतीय सिनेमा बना दिया है।