माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram/madhuridixitnene
प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया इवेंट के दौरान माधुरी दीक्षित ने माजा मा के दौरान अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं जो भी प्रोजेक्ट करती हूं, उससे कुछ न कुछ सीखती हूं। माजा मा में काम करना शानदार रहा। यह इतनी मजेदार और प्रतिभाशाली कलाकार थे। हर कोई अपनी प्रतिभा और उत्साह के साथ आया था। इसको करने के दौरान मेरे लिए हर दिन एक शानदार अनुभव था।